दिल्ली CM के पद की दौड : वर्तमान में ,भाजपा ने मुख्यमंत्री पद के लिए अपेक्षाकृत कम सार्वजनिक प्रोफ़ाइल वाले नए और कम चर्चित लोगों को चुना है. दिल्ली में क्या उम्मीद की जा सकती है ?क्या राजधानी को चौथी बार महिला CM मिलेगी ?या फिर भाजपा कोई ‘आश्चर्यचकित’ व्यक्ति चुनने की योजना बना रही है?
दिल्ली का नया CM कोन होगा ? क्या भाजपा चौथी बार भी किसी महिला को दिल्ली का अगला मुख्यमंत्री चुनेंगी ?CM पद की दौड़ जारी रहने के दौरान कई भाजपा नेता के नाम सामने आये है. कई लोग यह भी अनुमान लगा रहे है की , क्या नया मुख्यमंत्री कोई नया चेहरा होगा, जो राजनीतिक पर्यवेक्षकों को चौंका रहा है.
इस साल अतीत में भाजपा ने मुख्यमंत्री पद के लिए अपेक्षाकृत कम सार्वजनिक छवि वाले नए और कम चर्चित लोगों को चुना है.
उदाहरण से देखे तो ,भाजपा ने मध्य प्रदेश में मोहन यादव, राजस्थान में भजनलाल शर्मा, छत्तीसगढ़ में विष्णु देव साई, उत्तराखंड में पुष्कर सिंह धामी और ओडिशा में मोहन चरण माझी को चुना.
इससे यह सवाल उठता है कि क्या भाजपा दिल्ली में भी कोई नया चेहरा उतारेगी? एक भाजपा नेता ने समाचार एजेंसी पीटीआई से कहा, “आप कभी नहीं जानते… राष्ट्रीय नेतृत्व एक बिल्कुल नया चेहरा लेकर आ सकता है जो इस पद के लिए उपयुक्त हो और लोगों की उच्च उम्मीदों के बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री के रूप में कर्तव्यों का निर्वहन करने में सक्षम हो.”
भाजपा के इस नेता ने कहा की , भाजपा पार्टी अपने शीर्ष नेतृत्व के राजनीतिक समीकरणों के आधार पर पूर्वांचल पृष्ठभूमि वाले किसी विधायक सिख या महिला पर विचार कर सकती है. उन्होंने कहा पिछले अनुभव से देखे तो ,जिसमें 2023 में मध्य प्रदेश और राजस्थान और पिछले साल ओडिशा शामिल हैं, ऐसे मामलों पर अटकलों के लिए बहुत कम जगह छोड़ते हैं.”
ऐसी अटकलों के दौरान ,दिल्ली के सीएम पद के लिए छह महिला भाजपा नेताओं के नाम सामने आए हैं.
1. शिखा रॉय: शिखा रॉय ने दिल्ली चुनाव 2025 में ग्रेटर कैलाश विधानसभा क्षेत्र में आप के दिग्गज नेता सौरभ भारद्वाज को हराया.
2. रेखा गुप्ता: रेखा गुप्ता ने 2025 के विधानसभा चुनाव में दिल्ली की शालीमार बाग विधानसभा सीट जीती. और उन्होंने AAP की बंदना कुमारी को 29,595 वोटों के अंतर से हराया.
3. स्मृति ईरानी: मोदी कैबिनेट में पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी उत्तर प्रदेश की अमेठी सीट से 2024 का लोकसभा चुनाव हार गई हैं.
4. बांसुरी स्वराज: पूर्व केंद्रीय मंत्री सुषमा स्वराज की बेटी बांसुरी ने नई दिल्ली लोकसभा सीट से 2024 का लोकसभा चुनाव जीता था.
5. पूनम शर्मा: पूनम शर्मा ने 2025 की वजीरपुर विधानसभा सीट से आप के राजेश गुप्ता को 11425 वोटों से हराया .
6. नीलम पहलवान: नीलम पहलवान ने नजफगढ़ विधानसभा क्षेत्र से दिल्ली चुनाव 2025 जीता. और उन्होंने AAP के तरुण कुमार को 29009 वोटों से हराया.
दिल्ली की तीन महिला मुख्य मंत्री
दिल्ली में पहले भी तीन महिला मुख्यमंत्री रह चुकी हैं. जिसमे पहली भाजपा नेता सुषमा स्वराज, दूसरी कांग्रेस की शीला दीक्षित और तीसरी आप की आतिशी थीं. अगर इस बार भाजपा किसी महिला को मुख्यमंत्री पद पर चुनती है ,तो वह राष्ट्रीय राजधानी की बागडोर संभालने वाली चौथी महिला बन जाएंगी.
दिल्ली के अन्य मुख्यमंत्री उम्मीदवार
दिल्ली में मुख्यमंत्री पद की दौड तेज होने के साथ ही जाट समुदाय से आनेवाले प्रवेश वर्मा जिसने आप के सुप्रीम अरविंद केजरीवाल को हराया था, आगे देखे तो सतीश उपाध्याय ,विजेंद्र गुप्ता ,आशीष शुद ,मनजिंदरसिंह सिरसा ,और पवन शर्मा जैसे अनुभवी संगठनात्मक नेताओ के बारे में चर्चा हो रही है. और बीजेपी नेता रमेश बिधूड़ी और बीजेपी सांसद मनोज तिवारी का नाम भी राजनीतिक क्षेत्र में उछला.